धर्म-अध्यात्म

आज दिवाली पर रात 08:16 बजे तक रहेगा लक्ष्मी पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त

Subhi
24 Oct 2022 10:32 AM IST
आज दिवाली पर रात 08:16 बजे तक रहेगा लक्ष्मी पूजन का सबसे उत्तम मुहूर्त
x

दिवाली का त्योहार जीवन में खुशियां और नई उमंग लेकर आता है। दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अति शुभ माना गया है। हालांकि यह त्योहार अकेले नहीं आता है, इसे हिंदू धर्म में पंच पर्व के रूप में मनाया जाता है। सबसे पहले धनतेरस फिर नरक या रूप चतुर्दशी फिर दिवाली, उसके बाद गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज। दिवाली की रात को भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दिवाली पूजन का दिल्ली, नोएडा, मुंबई और पटना समेत अन्य शहरों में क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए अन्य खास बातें

जानें इस साल दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त-

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है।

दिवाली लक्ष्मी मुहूर्त 2022-

प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 43 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। जबकि वृषभ काल शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

केवल 1 घंटा 23 मिनट है लक्ष्मी पूजा की अवधि

दिवाली 2022 शुभ मुहूर्त-

दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।


Next Story