धर्म-अध्यात्म

आज केवल 2 घंटे का ही बन रहा पूजन का शुभ मुहूर्त, जानिए लक्ष्मी पूजन विधि

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 9:11 AM GMT
आज केवल 2 घंटे का ही बन रहा पूजन का शुभ मुहूर्त, जानिए लक्ष्मी पूजन विधि
x
दीपावली का त्योहार 4 नवंबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन घर में गणेश-लक्ष्मी पूजन किया जाता है।

दीपावली का त्योहार 4 नवंबर, गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन घर में गणेश-लक्ष्मी पूजन किया जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। दिवाली पर गणेश-लक्ष्मी पूजन को शुभ मुहूर्त में किया जाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किए गए पूजा-पाठ का फल गई गुना बढ़ जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दीपावली पर इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त 2 घंटे का बन रहा है। पिछले साल यह मुहूर्त 1 घंटे 37 मिनट का था।

दीपावली पर शुभ मुहूर्त-
दीपावली पर गणेश-लक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इन शुभ मुहूर्त को प्रदोष काल, निशीथ काल और महानिशीथ काल कहा जाता है। 4 नवंबर को अमावस्या तिथि सुबह 06 बजकर 03 मिनट से शुरू होकर 05 नवंबर को सुबह 02 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी
गणेश-लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त-
दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 9 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक है। प्रदोष काल 5 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक और वृषभ काल 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 6 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।
मां लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि-
सबसे पहले पूजा का संकल्प लें।
श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ कुबेर जी के सामने एक-एक करके सामग्री अर्पित करें।
इसके बाद देवी-देवताओं के सामने घी के दीए प्रवज्जलित करें।
ऊं श्रीं श्रीं हूं नम: का 11 बार या एक माला का जाप करें।
एकाक्षी नारियल या 11 कमलगट्टे पूजा स्थल पर रखें।
श्री यंत्र की पूजा करें और उत्तर दिशा में प्रतिष्ठापित करें।
देवी सूक्तम का पाठ करें।
Next Story