धर्म-अध्यात्म

आज मिथुन व कुंभ समेत इन 5 राशि के लोग जरूर करें शनिदेव की पूजा

Bhumika Sahu
12 March 2022 10:20 AM IST
आज मिथुन व कुंभ समेत इन 5 राशि के लोग जरूर करें शनिदेव की पूजा
x
12 मार्च 2022 को शनिवार है। आज के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का विशेष संयोग बन रहा है। इस दौरान जिन लोगों को शनि की महादशा चल रही है या शनिदेव से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं हो रही है, उनके लिए आज का शनिवार महत्वपूर्ण है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। 12 मार्च 2022 को शनिवार है। आज के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने का विशेष संयोग बन रहा है। इस दौरान जिन लोगों को शनि की महादशा चल रही है या शनिदेव से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं हो रही है, उनके लिए आज का शनिवार महत्वपूर्ण है।

शास्त्रों में शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। कहते हैं कि जब जातक की कुंडली में शनिदेव की स्थिति शुभ नहीं होती है तो उसे कष्टों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि जातक शनिदेव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।
12 मार्च 2022 का पंचांग-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 मार्च 2022 को शनिवार के फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का योग बन रहा है। इस दौरान सुबह 09 बजकर 09 मिनट तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी। खास बात यह है कि आज सौभाग्य योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।
इन राशि वालों के लिए आज शनिवार का दिन महत्वपूर्ण-
वर्तमान में मिथुन और तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इसके साथ ही दिन लोगों पर शनि की महादशा या अंर्तदशा चल रही है, उनके लिए आज का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उत्तम है।
शनिदेव को ऐसे करें प्रसन्न-
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनिवार के दिन शमी का पेड़ घर में लगाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। इस दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना भी उत्तम होता है। शनिवार को शनिदेव पर सरसों का तेल चढ़ाने से भी शुभ फल मिलते हैं।


Next Story