धर्म-अध्यात्म

आज प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, शिव जी की होगी​ असीम कृपा

Triveni
7 Jun 2021 2:22 AM GMT
आज प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, शिव जी की होगी​ असीम कृपा
x
आज सोम प्रदोष व्रत है। आज सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलनाथ और माता पार्वती की आराधना की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज सोम प्रदोष व्रत है। आज सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलनाथ और माता पार्वती की आराधना की जाती है। वे सभी मनोरथ को पूर्ण करने वाले हैं। शिव देवों के देव महादेव हैं। जब सभी देवी-देवता हार मान जाते हैं, तो महादेव उस समस्या का समाधान करते हैं। शिव की आराधना करना शुभ और फलकारी होता है। शिव पुराण के अनुसार, भोलेनाथ तो एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की पूजा के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। जिससे जीवन में सुख-शांति, धन-समृद्धि, सफलता, प्रगति और संतान की प्राप्ति होगी। आज सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करना उत्तम रहता है। आइए जानते हैं शिव के उन मंत्रों के बारे में।

महामृत्युंजय मंत्र
ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ।।
शिवपुराण के अनुसार इस मंत्र के जप से आदिगुरु शंकराचार्य को भी जीवन की प्राप्ति हुई थी।
रुद्र गायत्री मंत्रः
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
शिव गायत्री मंत्र बहुत ही प्रभावशाली और शक्तिशाली मंत्र बताया गया है। माना जाता है कि सावन में प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
शिव के प्रिय मंत्र
1. ॐ नमः शिवाय।
2. नमो नीलकण्ठाय।
3. ॐ पार्वतीपतये नमः।
4. ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
5. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।
मंत्र के जाप करने के नियम
मंत्र का जाप सुबह-शाम किया जाना चाहिए।
संकट के समय कभी भी इस मंत्र का जाप किया जा सकता है।
मंत्र जाप रुद्राक्ष की माला से करना बेहतर माना गया है।


Next Story