धर्म-अध्यात्म

आज मकर संक्रांति के दिन करें राशि के अनुसार दान, मनोकामना होगी पूरी

Subhi
14 Jan 2022 2:32 AM GMT
आज मकर संक्रांति के दिन करें राशि के अनुसार दान, मनोकामना होगी पूरी
x
मकर संक्रांति भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ दक्षिणायण से उत्तरायण होता है।

मकर संक्रांति भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ दक्षिणायण से उत्तरायण होता है। इस दोनों के संक्रमण के कारण मकर संक्रांति का दिन विशेष महत्व का हो जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के कारण देश में शीत ऋतु की समाप्ति होने लगती है। पुराणों में इसे देवताओं के दिन की संज्ञा दी गई है। इस काल में सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होने लगती है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस दिन लोग पवित्र नदियों गंगा-यमुना में अक्षय फल की प्राप्ति के लिए स्नान करते हैं।

मकर संक्रांति के दिन चावल और दाल की खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए ही इस दिन को खिचड़ी भी कहा जाता है। इसके साथ ही ज्योतिषाचार्य मकर संक्रांति के दिन मनवांछित फल पाने के लिए राशि के अनुसार दान करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...

राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दान -

1-मेष राशि – इस राशि के जातकों को तांबे का बर्तन, दही या तिल-गुड़ का दान करना चाहिए।

2-वृष राशि – इस राशि के जातकों को चांदी की वस्तु या तिल का दान करना लाभदायक होगा।

3-मिथुन राशि – मिथुन राशि वाले इस दिन पीला वस्त्र और गुड़ का दान करें।

4-कर्क राशि- कर्क राशि वालों को इस दिन सफेद तिल का दान करना चाहिए।

5-सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुड़ और गेहूं का दान करना लाभदायक होगा।

6-कन्या राशि- इस राशि के जातकों को हरी मूंग और तिल का दान करना सौभाग्यशाली होगा।

7-तुला राशि – तुला राशि वाले इस दिन 7 प्रकार के अनाज और गुड़ का दान करें।

8- वृश्चिक राशि- इस राशि के वालों के लिए लाल वस्त्र और दही का दान करना श्रेष्ठ है।

9-धनु राशि- धनु राशि के जातकों को इस दिन पीलेवस्त्र का दान करना चाहिए।

10-मकर राशि- मकर राशि के जातकों को इस दिन कंबल और गुड़ का दान लाभकारी होगा।

11- कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को शुद्ध घी और खिचड़ी का दान करना शुभ है।

12- मीन राशि- मीन राशि के जातकों को चने की दाल और तिल का दान करना लाभदायक रहेगा ।


Next Story