धर्म-अध्यात्म

आज होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये विशेष उपाय, आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगेंगी

Subhi
18 March 2022 3:15 AM GMT
आज होली के दिन पति-पत्नी मिलकर करें ये विशेष उपाय, आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगेंगी
x
हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद खास माना गया है। इसे हर्ष और उल्लास का पर्व भी माना जाता है। मान्यता है कि होली का पर्व प्रेम और सुख-समृद्धि लेकर आता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है।

हिंदू धर्म में होली का त्योहार बेहद खास माना गया है। इसे हर्ष और उल्लास का पर्व भी माना जाता है। मान्यता है कि होली का पर्व प्रेम और सुख-समृद्धि लेकर आता है। होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। इस दिन पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न देखने को मिलता है। बच्चे हों या बड़े हर किसी को रंगों के इस त्योहार का बेसब्री इंतजार रहता है। होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी ये पर्व कई मामलों में महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस पर्व से जुड़े कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। वहीं कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जिन्हें पति पत्नी मिलकर करें तो वे वैवाहिक जीवन में मधुरता के साथ-साथ घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में, जो आपके दांपत्य जीवन में खुशियां भर देंगे...

अगर आपका दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है, तो आप होली की रात उत्तर दिशा में एक पटिए के ऊपर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चना दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काला उड़द और तिल के ढेर पर नवग्रह बनाएं। इसके बाद इस पर केसर का तिलक लगाकर घी का दिया जलाएं। इसके साथ ही नवग्रह और कामदेव रति की पूजा अर्चना करें। इस उपाय को पति और पत्नी मिलकर करें। मान्यता है कि इससे धीरे-धीरे आपके जीवन की समस्याएं दूर होने लगेंगी।

आर्थिक संकट को दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए होलिका दहन की रात को पति-पत्नी चंद्र देव के उदय के बाद एक प्लेट में छुआरे और मखाने लें और इसके बाद चंद्रमा की रोशनी में खड़े होकर घी का दीपक जलाएं और चंद्रमा को दूध का अर्घ देकर धूपबत्ती दिखाएं। साथ ही चंद्रदेव को सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी।

दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए होलिका दहन की रात एक सूखा नारियल लें और उसमें चीनी भर दें। इसके बाद उसे होलिका की आग में रख दें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगी। साथ ही घर में भी संपन्नता आएगी।

होलिका दहन की रात गणेश लक्ष्मी की पूजा करिए। उसके बाद अपने पांव से सिर तक की माप का लाल धागा लें और उसे एक सूखे नारियल में लपेट कर अपने इष्ट देव से या जिन भी देवी देवता को आप मानते हैं, उन से प्रार्थना करें कि जो भी आप पर या आपके परिवार में परेशानियां हैं, वो इसमें समाहित हो जाएं। इसके बाद इस नारियल को होलिका की अग्नि में डाल दीजिए।


Next Story