धर्म-अध्यात्म

आज संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों से गणेश जी को प्रसन्न

Subhi
21 Jan 2022 10:09 AM IST
आज संकष्टी चतुर्थी पर करें इन मंत्रों से गणेश जी को प्रसन्न
x
हिंदी पंचांग के अनुसार, वर्ष के प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी को क्रमशः संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस प्रकार 21 जनवरी को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है।

हिंदी पंचांग के अनुसार, वर्ष के प्रत्येक महीने के दोनों पक्षों की चतुर्थी को क्रमशः संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। इस प्रकार 21 जनवरी को माघ महीने के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा-उपासना की जाती है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, लंबोदर, गजानन, गणपति, बप्पा, गणेश आदि भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करता है। उसके जीवन से सभी दुःख और संकट दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होता है। अगर आप भी भगवान गणेश जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो संकष्टी चतुर्थी पर इन मंत्रों का जाप अवश्य करें-

1.

गणेश स्तुति का मंत्र

गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं।

उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥

2.

श्री गणेश जी का गायत्री मंत्र

ऊँ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।

3.

धन-संपत्ति प्राप्ति का मंत्र

ऊँ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा.

4.

र्विघ्न हरण का मंत्र

वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ:।

निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा॥


Next Story