धर्म-अध्यात्म

आज बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, मेष और कन्या समेत इन राशि वालों को होगा महालाभ

Nidhi Markaam
22 Sep 2021 3:00 AM GMT
आज बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, मेष और कन्या समेत इन राशि वालों को होगा महालाभ
x
बुध 22 सितंबर, बुधवार को अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर कर रह हैं। तुला राशि में पहले से शुक्र ग्रह विराजमान हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बुध 22 सितंबर, बुधवार को अपनी स्वराशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर कर रह हैं। तुला राशि में पहले से शुक्र ग्रह विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध और शुक्र जब एक राशि में होते हैं तो लक्ष्मी नारायण योग बनता है। बुधवार के दिन बुध का राशि परिवर्तन जानिए सभी 12 राशियों पर डालेगा क्या प्रभाव-

मेष- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
ऑफिस में राजनीति से दूर रहें।
वृषभ- परिवार और बच्चों में धन खर्च हो सकता है।
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन- उत्साह और ऊर्जा में वृद्धि होगी।
परिवार में विवाद हो सकता है।
इस दौरान धन हानि हो सकती है।
दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कर्क- भाई-बहनों में अनबन हो सकती है।
वाद-विवाद से दूर रहें।
खर्चों पर कंट्रोल रखें।
निवेश के लिए समय उत्तम है।
सिंह- यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।
मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
निवेश से लाभ हो सकता है।
कन्या- परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
बुद्धि के बल पर धन कमाने के योग बनेंगे।
शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे।
तुला- भावनाओं पर काबू रखें।
जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा।
दिल से काम करने वालों का भाग्य साथ देगा।
वृश्चिक- खर्चों पर काबू रखें।
परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
गोचर काल में सफलता हासिल हो सकती है।
यात्रा के योग बनेंगे।
धनु- कार्यों में सफलता हासिल होगी।
कर्ज या लोन से मुक्ति मिलेगी।
धन संचय के योग बनेंगे।
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मकर- करियर में तरक्की के योग बनेंगे।
जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
गोचर काल में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ- लंबे समय बाद लाभ देने वाले निवेश से बचें।
आमदनी में वृद्धि के साधनों की तलाश करेंगे।
उच्चाधिकारियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
मीन- कार्यस्थल पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रखें।
छात्रों को लाभ होगा।


Next Story