धर्म-अध्यात्म

आज है विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Subhi
17 March 2021 5:31 AM GMT
आज है विनायक चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त एवं महत्व
x
हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह दो चतुर्थी तिथि आती हैं,

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह दो चतुर्थी तिथि आती हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होती हैं। शुक्ल पक्ष के अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से संकटों का नाश होता है।

भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्त इस दिन उपवास रखते हैं और श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा करते हैं। पूजा के दौरान पंचामृत, चंदन, लाल पुष्प, कुमकुम, अगरबत्ती, मोदक और दूर्वा आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान श्रीगणेश मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
मार्च में कब है विनायक चतुर्थी 2021?
विनायक चतुर्थी को वरद चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं। इस महीने की विनायक चतुर्थी 17 मार्च 2021 (बुधवार) को है। बुधवार को विनायक चतुर्थी पड़ने से इसका महत्व और बढ़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित होता है।
शुक्र गोचर 2021: कल शुक्र करेंगे मीन राशि में गोचर, जानें किन राशियों को होगा फायदा-नुकसान
विनायक चतुर्थी कब से कब तक रहेगी-
विनायक चतुर्थी मार्च 2021 शुभ मुहूर्त-
17 मार्च 2021 को सुबह 11:17 से दोपहर 01:42 बजे तक।
पूजा मुहूर्त की कुल अवधि- 02 घंटे 24 मिनट।
विनायक चतुर्थी पूजा विधि-
1. विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।
2. भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा के सामने बैठकर या मंदिर में जाकर व्रत और पूजा का संकल्प लें।
3. गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें।
4. पूरे दिन नियम और संयम से रहकर व्रत रखें।
5. शाम को सूर्यास्त के पहले फिर से नहाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
6. रात में चंद्रमा के दर्शन कर के अर्घ्य दें और चंद्रमा की पूजा करें।
7. अब परिवार के साथ बैठकर फलाहार ग्रहण करें।


Next Story