- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज है शुद्ध आश्विन मास...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार दिन है। आज 29 अक्टूबर है। आज दोपहर में डेढ़ घंटे के लिए राहुकाल है। पंचक लगा हुआ है। वहीं, चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ दोपहर बाद होगा। आज गुरुवार का दिन है, इस दिन आपको भगवान विष्णु तथा बृहस्पति देव की आराधना करनी चाहिए। इनकी पूजा से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी तिथि।
आज है शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
विशेष: पंचक।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 15 घंटे 16 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 12 घंटे तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र हर्षण योग 26 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग मीन में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज त्रयोदशी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 31 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 38 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 42 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन 30 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 12 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक।
अमृत काल: सुबह को 06 बजकर 39 मिनट से सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक।
रवि योग: दोपहर 12 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक।
आज शुद्ध आश्विन शुक्ल त्रयोदशी है। जिन लोगों के विवाह में विलंब होता है, वे आज के दिन गुरुवार को ज्योतिष उपाय कर सकते हैं। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।





