धर्म-अध्यात्म

आज है शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशिष्ट संयोग, जाने एक क्लिक पर सब कुछ

Subhi
4 Dec 2021 2:21 AM GMT
आज है शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का विशिष्ट संयोग, जाने एक क्लिक पर सब कुछ
x
आज 04 दिसंबर, शनिवार का दिन है।हिंदी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। शनिवार और अमावस्या तिथि एक साथ होने के कारण शनि अमावस्या के संयोग का निर्माण हो रहा है।

आज 04 दिसंबर, शनिवार का दिन है।हिंदी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। शनिवार और अमावस्या तिथि एक साथ होने के कारण शनि अमावस्या के संयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगा रहा है। हालांकि ये ग्रहण आंशिक या उपछाया सूर्य ग्रहण है इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर शाम को 03 बजकर 07 मिनट तक लगेगा। इसके अतिरिक्त आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

आज 4 दिसंबर 2021 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: अमावस्या, कमला जयंती।

विशेष: अदृश्य सूर्य ग्रहण भारत में, राशि परिवर्तन मंगल वृश्चिक राशि में।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 13 घंटे 13 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा अनुराधा नक्षत्र 10 घंटे 48 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 59 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय स्पष्ट नहीं है। चंद्र के अस्त का समय शाम को 05 बजकर 26 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 05 बजकर 10 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: आज शाम को 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 29 मिनट तक।

Next Story