धर्म-अध्यात्म

आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

Shubhra Nandy
27 Dec 2020 9:39 AM IST
आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि
x
आज यानी 27 नवंबर को इस वर्ष का आखिरी प्रदोष व्रत है। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक| आज यानी 27 नवंबर को इस वर्ष का आखिरी प्रदोष व्रत है। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत करता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। जो व्यक्ति यह व्रत करता है उसे रोगों का भय नहीं होता है। आइए पढ़ते हैं प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्थ और पूजा विधि-

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त:
सुबह का शुभ मुहूर्त- 27 दिसंबर, शनिवार, सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक।
संध्या शुभ मुहूर्त- 27 दिसंबर, शनिवार, शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक।
प्रदोष व्रत की पूजा विधि:
प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्थ में उठ जाना चाहिए। फिर साफ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें।
पूरे घर और मंदिर में गंगाजल छिड़के। इससे बाद सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर चौकी के चारों तरफ कलावा बांध दें।
चौकीपर शिवजी की प्रतिम को स्थापित करें।
फिर शिवजी के चरणों में गंगाजल अर्पित करें। उन्हें ताजे फूलों की माला पहनाएं।
शिवजी को चंदन का तिलक लगाएं।
इस दिन शिवलिंक का अभिषेक भी अवश्य करें।
शिवलिंग पर धतूरा और भांग अवश्य अर्पित करें। आप भांग-धतूरा न मिलने मौसमी फल भी चढ़ा सकते हैं।
भगवान शिव की धूप, दीप और अगरबत्ती जलाकर शिवजी की आरती करें।
अब भगवान शिव को भोग लगाएं।


Next Story