धर्म-अध्यात्म

आज वर्ष का अंतिम दिन है, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Subhi
31 Dec 2021 3:16 AM GMT
आज वर्ष का अंतिम दिन है, जानिए आज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
x
आज 31 दिसंबर, शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। ये वर्ष 2021 का अंतिम दिन है।इस दिन पौष माह का पहला प्रदोष व्रत पड़ रहा है।

आज 31 दिसंबर, शुक्रवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। ये वर्ष 2021 का अंतिम दिन है।इस दिन पौष माह का पहला प्रदोष व्रत पड़ रहा है। प्रदोष के दिन भगवान शिव के पूजन का व्रत और पूजन करने का विधान है। साल के अंतिम दिन आशुतोष भगवान शिव का पूजन करने से आने वाला नया वर्ष सुख और सौभाग्यशाली रहेगा। इसके साथ ही इस दिन शुक्रवार होने के कारण मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के पूजन से नया साल आपके लिए सुख और संपदा का आशीर्वाद ले कर आएगा। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांगः

आज 31 दिसंबर 2021 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।

विशेष: वर्ष 2021 का अंतिम दिन।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु पौष मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी 10 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी अनुराधा नक्षत्र 22 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र सूल योग 18 घंटे तक, तत्पश्चात् गण्ड योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 33 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 53 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज रात्रि 03 बजकर 46 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 04 बजकर 34 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से दोपहर 03 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन को 11 बजकर 15 मिनट से दोपहर को 12 बजकर 41 मिनट तक।

Next Story