धर्म-अध्यात्म

ईद-उल-फितर का मुबारक त्योहार है आज, जानें इसका महत्व और इतिहास

Tulsi Rao
3 May 2022 6:23 AM GMT
ईद-उल-फितर का मुबारक त्योहार है आज, जानें इसका महत्व और इतिहास
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज 3 मई यानी मंगलवार के दिन ईद (eid 2022) का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए ईद (eid ul fitr 2022) का त्योहार मुख्य त्योहारों में से एक है. रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन जब चांद का दीदार होता है तो उसके अगले दिन ईद (eid ul fitr 2022) मनाई जाती है. इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. वहीं ईद को रमजान महीने के अंत का प्रतीक भी माना जाता है. मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन धर्मार्थ काम जैसे गरीबों को दान देना, किसी भूखे को खाना खिलाना आदि करते हैं. वहीं अल्लाह की इबादत कर नमाज भी पढ़ते हैं. चलिए, आज के दिन आपके ईद के इतिहास (eid ul fitr 2022 history) के बारे में बताते हैं.

ईद उल फितर का इतिहास
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जंग-ए-बद्र के बाद ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई थी. बताया जाता है कि इस जंग का नेतृत्व ख़ुद पैग़ंबर मोहम्मद साहब ने किया था और इस जंग में मुस्लिम समुदाय (eid ul fitr 2022 date) की फतह हुई थी.
ईद के चांद का महत्‍व
मुस्लिम धर्म को मानने वाले अनुयायी विशेष कैलेंडर को मानते हैं. जिसको चंद्रमा की उपस्थिति और अवलोकन द्वारा निर्धारित किया गया है. इसके अनुसार रमज़ान के महीने के बाद ईद का चांद नज़र आता है. रमज़ान के पाक महीने की शुरुआत चांद के दीदार से ही होती है और ये ख़त्म भी चांद के दीदार (eid ul fitr 2022 significance) से होता है.​


Next Story