- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज है विवाह पंचमी का...

आज मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 08 दिसंबर बुधवार का दिन है। इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति के लिए विवाहित जोड़ें व्रत रखते हैं और राम-सीता के विवाह का आयोजन करते हैं। जिन लोगों के विवाह में किसी प्रकार की अड़चने आ रही हो उन्हें इस दिन भगवान राम और सीता की विवाह कथा का पाठ करना चाहिए। इसके अतिरिक्त आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
8 दिसंबर 2021 का पंचांग
आज का दशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाहोत्सव।
विशेष: शुक्र मकर राशि में।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 21 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी श्रवण नक्षत्र 22 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र धु्रव योग 13 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग मकर में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 02 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 24 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज शाम 11 बजकर 02 मिनट पर होगा और चंद्र के अस्त का समय शाम को 09 बजकर 48 मिनट पर है।
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 15 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक।
अभिजित मुहूर्त: आज अभिजित मुहूर्त का संयोग नहीं है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक।
अमृत काल: आज रात को 12 बजकर 56 मिनट से अगले दिन दोपहर 02 बजकर 26 मिनट तक।





