धर्म-अध्यात्म

आज है शनि प्रदोष का व्रत, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

Subhi
16 Jan 2022 1:51 AM GMT
आज है शनि प्रदोष का व्रत, जानिए आज का शुभ मुहूर्त
x
आज 16 जनवरी, रविवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज रविवार होने के कारण इस दिन भगवान सूर्य के पूजन का विधान है।

आज 16 जनवरी, रविवार का दिन है। हिन्दी पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज रविवार होने के कारण इस दिन भगवान सूर्य के पूजन का विधान है। साथ ही सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने के साथ खरमास भी समाप्त हो गया है। इस लिए आज से सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत होगी। पंचांग गणना के अनुसार कल पौष माह की पूर्णिम तिथि है। इसके बाद से माध माह की शुरूआत होती है। माघ के माह गंगा स्नान का विधान है। इस पूरे माह सूर्य देव और गंगा जी का पूजन किया जाता है। पौष माह के अतिंम रविवार को सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांगः

आज 16 जनवरी 2022 का पंचांग

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: मंगल मूल नक्षत्र धनु राशि में।

आज की भद्रा: रात्रि के 03:19 बजे से 17 जनवरी को शाम 04:22 बजे पर समाप्त।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु पौष मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 27 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्णिमा आद्रा नक्षत्र 26 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र ऐन्द्र योग 15 घंटे 20 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग मिथुन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बज कर 43 मिनट पर होगा , वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 56 मिनट पर दिल्ली में होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय आज दिन में 05 बजकर 05 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन 04 बजकर 56 मिनट है।

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्तः प्रातः 04 बजकर 17 मिनट से 05 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।


अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: आज दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से शाम 03 बजकर 25 मिनट तक।

अमृत काल: आज दिन में 01 बजकर 29 मिनट से लेकर 03 बजकर 17 मिनट तक।



Next Story