धर्म-अध्यात्म

आज है षटतिला एकादशी...जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Subhi
7 Feb 2021 8:13 AM IST
आज है षटतिला एकादशी...जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
x
आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन को षटतिला एकादशी कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन को षटतिला एकादशी कहा जाता है। हर एकादशी की तरह इस एकादशी पर भी विष्णु जीकी पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन श्री कृष्ण की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विष्णु जी की पूजा करता है उसे सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके जीवन से हर दुख का नाश हो जाता है। इस दिन तिल का इस्तेमाल बेहद शुभ माना गया है। आइए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त और महत्व।

षटतिला एकादशी का शुभ मुहूर्त:
एकादशी तिथि प्रारम्भ- फरवरी 07, रविवार को सुबह 06 बजकर 26 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त- फरवरी 08, सोमवार को सबुह 04 बजकर 47 मिनट तक
षटतिला एकादशी पारणा मुहूर्त: फरवरी 08, सोमवार को 07 बजकर 05 मिनट से 09 बजकर 17 मिनट तक
अवधि: 2 घंटे 12 मिनट
षटतिला एकादशी का महत्व:
एक वर्ष में 24 एकादशियां आती हैं। हर एकादशी का महत्व विशेष होता है। ठीक इसी तरह इस दिन का महत्व भी बहुत अधिक होता है। इस दिन तिल का महत्व बहुत ज्यादा होता है। मान्यता है कि अगर इस दिन तिल का इस्तेमाल 6 तरह से किया जाए तो व्यक्ति को पापों का नाश हो जाता है। इस दिन व्रत और पूजा करने वाले को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इस दिन तिल का इस्तेमाल करना बेहद फलदायी माना गया है। इसे स्नान,उबटन,आहुति,तर्पण,दान और खाने में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कहा जाता है कि जो व्यक्ति षटतिला एकादशी का व्रत करता है उसे वाचिक, मानसिक और शारीरिक पापों से मुक्ति मिलती है।



Next Story