धर्म-अध्यात्म

आज है रोहिणी व्रत, जानिए आज का पंचांग एवं महत्व

Triveni
20 Feb 2021 12:50 AM GMT
आज है रोहिणी व्रत, जानिए आज का पंचांग एवं महत्व
x
आज रोहिणी व्रत है। आज का दिन जैन समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज रोहिणी व्रत है। आज का दिन जैन समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस व्रत का पालन करते हैं उनके जीवन से सभी तरह के दुखों का नाश हो जाता है। सआथ ही गरीबी से छुटकारा मिलता है। रोहिणी व्रत उस दिन मनाया जाता है जब रोहिणी नक्षत्र सूर्योदय के बाद प्रबल होता है। हिंदू और जैन कैलेंडर के अनुसार, 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र रोहिणी है। आमतौर पर, एक वर्ष में 12 रोहिणी व्रत आते हैं जो हर 27 दिन पर मनाया जाता है।

रोहिणी व्रत के दिन का पंचांग:
माघ मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि
सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर
सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 15 मिनट पर
राहुकाल: सुबह 9 बजकर 45 मिनट से सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक
नक्षत्र: रोहिणी, पूर्ण रात्रि तक
रोहिणी व्रत का महत्व:
जैन समुदाय में रोहिणी व्रत का बेहद खास महत्व होता है। यह व्रत करने से व्यक्ति की आत्मा के विकारों का खात्मा होता है। इससे कर्म बंध से भी छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से मां रोहिणी व्यक्ति के घर से गरीबी या कंगाली को दूर करती हैं। साथ ही घर में सुख एवं समृद्धि की वर्षा करती हैं। व्रत के दौरान पूजा करते समय मां से यह प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए कि उसके द्वारा की गई सभी गलतियों को मां रोहिणी माफ करें। साथ ही जीवन से कष्टों को भी दूर करें।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Next Story