धर्म-अध्यात्म

आज है प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

Triveni
24 Feb 2021 1:25 AM GMT
आज है प्रदोष व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता
x
आज यानी 24 फवरी 2020 को प्रदोष व्रत किया जाएगा। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज यानी 24 फवरी 2020 को प्रदोष व्रत किया जाएगा। यह माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। यह तिथि भगवान शिव को समर्पित होती है। आज के दिन विधि-विधान के साथ शिव शंकर की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अगर व्रत किया जाए तो व्यक्ति को सौ गायों के बराबर फल की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि यह व्रत सबसे पहले चंद्रदेव ने किया था। यह व्रत करने से चंद्रदेव पर भोलेनाथ की कृपा हुई और वह क्षय रोग से मुक्त हो गए। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और महत्व।

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त:
माघ शुक्ल त्रयोदशी, 24 फरवरी 2021, बुधवार
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- 24 फरवरी, बुधवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट से
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 25 फरवरी, गुरुवार को शाम 05 बजकर 18 मिनट पर।
प्रदोष व्रत का महत्व:
इस व्रत को जो व्यक्ति करता है उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि त्रयोदशी तिथि में भगवान शिव काफी प्रसन्न मुद्रा में होते हैं। प्रदोष व्रत के दौरान मान्यता है कि इस दिन शाम के समय भोलेशंकर कैलाश पर्वत पर अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। इस दिन शिवजी के मंत्रों का जाप किया जाता है। इस दिन व्रत करने से शिव जी की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती है। साथ ही व्रती के सभी दुख भी समाप्त हो जाते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Next Story