धर्म-अध्यात्म

आज हैं जैन धर्म का प्रमुख त्योहार महावीर जयंती, जानिए इसका महत्व

Shubhra Nandy
25 April 2021 8:04 AM IST
आज हैं जैन धर्म का प्रमुख त्योहार महावीर जयंती, जानिए इसका महत्व
x
महावी जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| महावी जयंती जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है। भगवान महावीर के जन्म का उत्सव मनाने के लिए महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के अंतिम आध्यात्मिक लीडर थे। इस साल 25 अप्रैल, रविवार यानी कल महावीर जयंती मनाई जाएगी। इस पर्व को जैन समुदाय के लोग बड़े ही धूम- धाम से मनाते हैं।

कैसे मनाई जाती है महावीर जयंती
महावीर जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षो- उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान महावीर की मूर्ति के साथ जूलूस निकाला जाता है और धार्मिक गीत गाए जाते हैं। हालांकि इस बार कोरोना वायरस की वजह से महावीर जयंती का पर्व इस तरह नहीं मनाया जाएगा।
भगवान महावीर
भगवान महावीर का जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार में हुआ था। भगवान महावीर का जन्म जन्म रानी त्रिशला और राजा सिद्धार्थ से हुआ था। 30 वर्ष की आयु में उन्होंने सबकुछ छोड़कर आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया।
भगवान महावीर के संस्कार-
अहिंसा
सत्य
ईमानदारी
ब्रह्मचर्य (शुद्धता)
गैर-भौतिक चीजों से दूरी


Next Story