धर्म-अध्यात्म

आज है माघ बिहू, जानिए इसकी शुभ एवं अशुभ समय

Triveni
15 Jan 2021 4:41 AM GMT
आज है माघ बिहू, जानिए इसकी शुभ एवं अशुभ समय
x
आज 15 जनवरी को माघ बिहू है. माघ बिहू असम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इसे काफी धूमधाम से मनाया जाता है.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज 15 जनवरी को माघ बिहू है. माघ बिहू असम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इसे काफी धूमधाम से मनाया जाता है. असम के लोग माघ बिहू को काफी हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं. माघ बिहू का त्योहार भी लोहड़ी और पोंगल की तर्ज पर मनाया जाता है. इस दिन असम के लोग प्रकृति और भगवान को फसलों की अच्छी पैदावार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं और खेतों से पक चुकी फसलों की कटाई करते हैं. आज शुक्रवार भी है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में पैसों की कमी कभी नहीं होती है. आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल...

15 जनवरी 2021- आज का पंचांग
आज की तिथि- द्वितीया - 08:06:32 तक
आज का नक्षत्र- धनिष्ठा - 29:17:12 तक
आज का करण- कौलव - 08:06:32 तक, तैतिल - 19:51:58 तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का योग- सिद्धि - 20:21:44 तक
आज का वार- शुक्रवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15:08
सूर्यास्त- 17:45:59
चन्द्रोदय- 09:00:00
चन्द्रास्त- 19:57:59
चन्द्र राशि- मकर : 17:06:10 तक
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत- 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत- 2077
काली सम्वत- 5122
दिन काल- 10:30:50
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
शुभ समय- 12:09:32 से 12:51:36 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त- 09:21:19 से 10:03:22 तक, 12:51:36 से 13:33:39 तक
कुलिक- 09:21:19 से 10:03:22 तक
कंटक- 13:33:39 से 14:15:42 तक
राहु काल- 11:11:43 से 12:30:34 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 14:57:46 से 15:39:49 तक
यमघण्ट- 16:21:53 से 17:03:56 तक
यमगण्ड- 15:08:17 से 16:27:08 तक
गुलिक काल- 08:34:00 से 09:52:51 तक


Next Story