- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- आज है कुंभ संक्रांति,...
धर्म-अध्यात्म
आज है कुंभ संक्रांति, जानिए इसकी शुभ मुहूर्त एवं महत्व
Shubhra Nandy
12 Feb 2021 6:12 AM IST

x
आज कुंभ संक्रांति है। आज के दिन सूर्यदेव कुंभ राशि में गोचर करते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | आज कुंभ संक्रांति है। आज के दिन सूर्यदेव कुंभ राशि में गोचर करते हैं। यह 14 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। फिर सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन सभी देवी और देवता पवित्र नदियों में वास करते हैं। कुंभ संक्रांति के दिन अगर नदी या कुंड में स्नान करता है तो उसे बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। तो आइए जानते हैं कुंभ संक्रांति का शुभ मुहूर्त और महत्व।
कुंभ संक्रांति का शुभ मुहूर्त:
कुम्भ संक्रान्ति का पुण्य काल मुहूर्त
12 फरवरी, शुक्रवार को
कुम्भ संक्रान्ति का पुण्य काल- दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक
अवधि- 05 घंटे 34 मिनट्स
कुम्भ संक्रान्ति का महा पुण्य काल- शाम 4 बजकर 18 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 9 मिनट तक
अवधि- 01 घंटा 51 मिनट
कुम्भ संक्रान्ति का क्षण- रात 9 बजकर 27 मिनट पर
कुंभ संक्रांति का महत्व:
हिंदू धर्म में इस दिन का महत्व अत्याधिक है। शास्त्रों के अनुसार, पूर्णिमा, अमावस्या और एकादशी तिथि से ज्यादा का महत्व कुंभ संक्रांति का होता है। अगर इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाए तो धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंभ संक्रांति पवित्र नदी में स्नान किया जाए तो व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही पापों से भी मुक्ति मिल जाती है। इस दिन दान धर्म का भी विशेष महत्व होता है। अगर इस दिन दान किया जाए तो व्यक्ति को कई गुना ज्यादा पुण्य की प्राप्ति होती है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Next Story





