धर्म-अध्यात्म

आज है जानकी जयंती, जानिए इसकी शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Shubhra Nandy
6 March 2021 7:28 AM IST
आज है जानकी जयंती, जानिए इसकी शुभ मुहूर्त एवं महत्व
x
हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन जानकी जयंती मनाई जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन जानकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन माता जानकी की पूजा करना बेहद फलदायी होता है। जानकी, माता सीता को ही कहा जाता है। इस दिन माता सीता के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा भी की जाती है। मान्यता है कि इस दिन मिथिला के राजा जनक और रानी सुनयना की गोद में माता सीता आई थीं। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ माता जानकी की पूजा की जाती है। आज के दिन माता जानकी को सुहागिन महिलाएं श्रृंगार का सामान चढ़ाती हैं। तो आइए जानते हैं जानकी जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

जानकी जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त:
फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, 6 मार्च 2021, शनिवार
अष्टमी तिथि प्रारम्भ- मार्च 05, 2021 शुक्रवार रात 7 बजकर 54 मिनट से
अष्टमी तिथि समाप्त- मार्च 06, 2021 शनिवार शाम 6 बजकर 10 मिनट तक
जानकी जयंती का महत्व:
जानकी जयंती के दिन माता सीता का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन जानकी भक्त उनकी पूजा पूरी विधि-विधान के साथ करते हैं। साथ ही पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और माता जानकी को श्रृंगार का सामान अर्पित करती हैं। वहीं, इस दिन कंवारी कन्याओं के व्रत करने का भी विधान है। ऐसा करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इस दिन को इसे सीता अष्टमी और सीता जयंती भी कहा जाता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Next Story