धर्म-अध्यात्म

आज है होली भाई दूज...जानें मुहूर्त और पूजा विधि

Subhi
30 March 2021 3:15 AM GMT
आज है होली भाई दूज...जानें मुहूर्त और पूजा विधि
x
हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया ​तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।

हर वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया ​तिथि को होली भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह होली के अगले दिन होता है। होली का त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को ​होता है। इस वर्ष होली भाई दूज आज 30 मार्च दिन मंगलवार को है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक करती हैं और उनके सुखद एवं निरोगी जीवन की कामना करती हैं, वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं। होली भाई दूज का पूर्व बहनों और भाई के बीच प्रेम का पर्व है।

होली भाई दूज का मुहूर्त
चैत्र कृष्ण द्वितीया का प्रारंभ 29 मार्च को रात 08 बजकर 54 मिनट पर ही हो गया था, इसका समापन आज शाम 05 बजकर 27 मिनट पर होना है। उदया तिथि आज प्राप्त हो रही है तो आज ही होली का भाई दूज मनाया जा रहा है।
होली भाई दूज की पूजा विधि
आज के दिन बहनें स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके पश्चात अपने भाई को भोजन के लिए संदेशा भेज दें। भाई के आगमन पर उनका स्वागत सत्कार करें। फिर उनको ए​क आसन पर बैठा दें। इसके बाद उनके माथे पर तिलक लगाएं और उनका मुंह मीठा कराएं। ईश्वर से उनके दीर्घ, आरोय और सुखी जीवन की कामना करें। उनकी आरती उतारकर उनके पसंद का भोजन कराएं। वहीं, भाई अपनी बहन को उपहार दें और उनकी रक्षा का प्रण लें।

पौराणिक महत्व
पौराणिक कथा के अनुसार, भाई दूज वाले दिन यमराज हर वर्ष अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर जाते हैं। उन्होंने यमुना को आशीष दिया था कि भाई दूज वाले दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाएगा, तिलक लगवाएगा और भोजन ग्रहण करेगा, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और उसे कभी यम का भय नहीं होगा।


Next Story