धर्म-अध्यात्म

आज इन स्थानों पर नहीं रखे दीपक, तो रूठकर चली जाएंगी लक्ष्मी

Shiddhant Shriwas
4 Nov 2021 5:28 AM GMT
आज इन स्थानों पर नहीं रखे दीपक, तो रूठकर चली जाएंगी लक्ष्मी
x
आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के त्योहार के पीछे बहुत सी किवदंतियां हैं

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के त्योहार के पीछे बहुत सी किवदंतियां हैं । ऐसी मान्यता है की रावण का वध करने और 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे। उन्हीं के लौटने की खुशी में आयोध्या वासियों ने खुशियां मनाई थीं और पूरी अयोध्या में दिए जलाये थे। इस तरह से कह सकते हैं दीपवाली खुशियां मनाने या खुशयां जताने का त्योहार है। आज 4 नवंबर 2021, मंगलवार को दीपावली मनाई जा रही है। क्या आप जानते हैं की दिवाली पर भी दिए जलाने के नियम होते हैं। यदि आपने नियमों को ध्यान में रखकर दिए नहीं जलाए तो लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। तो चलिए हम आपको दीपक जलाने के नियम बताते हैं। साथ ही लक्ष्मीपूजन के बाद दिवाली पर दिए जलाकर कहां रखने है यह भी बताते हैं-

दिवाली खासतौर पर रौशनी का त्यौहार है। इस दिन चारों ओर जलते दिए दिल में उमंग पैदा कर देते हैं। दिवाली पर घर-घर में दीयों की जगमगाहट दिखाई देती है। आइए जानते हैं दिवाली पर दिए कहां और कैसे जलाएं-

मंदिर में जलाएं दीपक

दिवाली के पावन अवसर पर सबसे पहले घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। लक्ष्मी पूजन करते समय उनके समक्ष अखंड दीपक जरूर लगाना चाहिए। ध्यान रखें यह दीपक पूरी रात जलता है और इसे बुझना नहीं चाहिए।

पितरों को समर्पित करें एक दिया

दिवाली के दिन अपने पितरों को भी दीप दान करना चाहिए। अगर संभव हो तो अपने कुलदेवता या कुलदेवी के स्थान पर दीपक अवश्य जलाकर रखे।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना जरूरी

दिवाली के दिन पूजा करने के बाद सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ दिए लगाने चाहिए। माता लक्ष्मी आपकी धन की कामना पूरी करें इसलिए आपको घर के बाहर यानि की मुख्य द्वार पर रोशनी जरूर करनी चाहिए।

नल के समीप रखें दीपक

जहां आप पीने का पानी रखते हैं उस स्थान पर दिवाली के दिन एक दिया जरूर रखें। घर में नल के पास दिया रखना शुभ होता है। ऐसा करने से आपके घर में अन्न के भंडार बने रहेंगे।

कार्तिक माह में प्रतिदिन करना चाहिए तुलसी में दीपदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

तुलसी पर दिया जलाएं

दिवाली के दिन अगर संभव हो तो तुलसी पूजन अवश्य करें। और घर के तुलसी चौरे में दीपक जलाकर रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

पीपल के नीचे रखें दिया

दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाना चाहिए, कहते हैं पीपल को दीपदान करना शुभकारी होता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि दीपक लगाने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। यह उपाय आपके तरक्की के रास्ते खोल देगा।

चौराहे पर जरूर जलाएं दिया

यदि आपके घर के आसपास कोई चौराहा है तो वाहन भी एक दिया जलाकर रखें। यदि आप ऐसा करते हैं तो घर से नकारात्मक शक्ति दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

बेल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं

दिवाली पूजन के बाद यदि आपने बेल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर रख दिया तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।

दिवाली विशेष

पड़ोसी के घर रखें दीपक

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद एक दीपक पड़ोसी के घर में रखकर आना चाहिए। इससे किसी भी तरह की अनबन दूर होती है।

Next Story