धर्म-अध्यात्म

आज ये राशि वाले पैसों से जुड़ा न लें कोई रिस्क, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Shiddhant Shriwas
18 Oct 2021 2:31 AM GMT
आज ये राशि वाले पैसों से जुड़ा न लें कोई रिस्क, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
x
आज चंद्रमा मीन राशि में संचार करेगा। चंद्रमा सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र (शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र) में स्थित होगा।

आज चंद्रमा मीन राशि में संचार करेगा। चंद्रमा सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक उत्तर भाद्रपद नक्षत्र (शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र) में स्थित होगा। शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम 6:07 बजे तक। इस तिथि को साझेदारी, यात्रा और नए प्रोजेक्ट या व्यापार के लिए शुभ माना जाता है।

कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि वालों के लिए यह दिन शुभ साबित होगा। इन राशि के जातकों को अपनी परियोजनाओं को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। वृष, मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के लोगों को नीचे दिए गए शुभ समय के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की आवश्यकता होगी। मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ नहीं कहा जा सकता है। इन राशियों के जातकों को सर्तक रहने की आवश्यकता है।
विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:
बिजनेस मीटिंग: ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग या किसी जरूरी दस्तावेज में साइन की शुरुआत सुबह 09:16 बजे से दोपहर 10:40 बजे के बीच या शाम 4:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक की जानी चाहिए।
ट्रेनिंग और भर्ती- अगर आप किसी ट्रेनिंग या करियर में तरक्की संबंधी योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं तो, दोपहर 3 बजे से शाम को 4 बजकर 20 मिनट के बीच की जानी चाहिए।
कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यापार से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद, निवेश की शुरुआत या समाधान सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट के बीच किया जाना चाहिए।
यात्रा: किसी भी व्यवसाय या पेशेवर यात्रा की योजना दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक या शाम 5:45 से शाम 7:15 बजे के बीच बनानी चाहिए
निवेश: सुबह 7:51 बजे से सुबह 9:16 बजे के बीच किसी भी निवेश या पेमेंट जारी करने की प्लानिंग न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए।
शेयर बाजार: मेष, सिंह और धनु राशि वालों को आज शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। अन्य राशि के जातक ब्रिकी या खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 10:10 बजे से सुबह 11 बजे तक है।
सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन आवेदन जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें दोपहर 12:05 से 1:30 बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।
नए काम की शुरुआत: सुबह 9:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक की और शाम 4;30 बजे से शाम 5:30 बजे तक की अवधि किसी भी काम को शुरू करने के लिए शुभ है।
Next Story