धर्म-अध्यात्म

आज चित्रगुप्त पूजा, जानें संपूर्ण पूजन विधि

jantaserishta.com
15 Nov 2023 11:10 AM IST
आज चित्रगुप्त पूजा, जानें संपूर्ण पूजन विधि
x

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है एक आता है तो दूसरा जाता है दिवाली के बाद चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाता है इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती है जो कि भाई दूज के दिन ही किया जाता है चित्रगुप्त पूजा को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

पंचांग के अनुसार यम द्वितीया हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन भाई दूज का पर्व भी मनाया जाता है इस साल यम द्वितीया का त्योहार 15 नवंबर दिन बुधवार यानी की आज मनाया जा रहा है तो आज हम आपको यम द्वितीया की संपूर्ण पूजा विधि के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

यम द्वितीया की संपूर्ण पूजा विधि—
आज यम द्वितीया के दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा कायस्थ समुदाय के लोग करते हैं चित्रगुप्त को कायस्थ समाज का पूर्वज माना गया है। इस दिन सुबह स्नान आदि करें इसके बाद पूजन स्थल की साफ सफाई करके भगवान चित्रगुप्त की पूजा करें भगवान को सभी पूजन सामग्री अर्पित करें पुष्प चढ़ाएं और भोग लगाएं। इसके बाद भगवान की आरती करें।

फिर कलम दवाब की भी पूजा करें। इस दिन यम को बहन यमुना से वरदान मिला था जो भाई अपनी बहन के यहां जाकर इस दिन माथे पर तिलक लगाएगा और बहन के हाथों से बना भोजन खाएगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा। इसलिए आज के दिन भाई दूज आर चित्र गुप्त पूजा की जाती है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story