धर्म-अध्यात्म

सपने में होली खेलते देखना शुभ है कि अशुभ, जानिए

Subhi
18 March 2022 3:00 AM GMT
सपने में होली खेलते देखना शुभ है कि अशुभ, जानिए
x
होली का पर्व शुरू हो चुका है। रंगों के इस त्योहार का रंग देश ही नहीं विदेश में भी रहता है। अधिकतर लोग होली को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं दूसरी ओर सपने में कई लोग होली खेलते हुए देखते हैं

होली का पर्व शुरू हो चुका है। रंगों के इस त्योहार का रंग देश ही नहीं विदेश में भी रहता है। अधिकतर लोग होली को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं दूसरी ओर सपने में कई लोग होली खेलते हुए देखते हैं या फिर खुद खेलते हैं। कई बार सपने इस तरह दिखाई देते हैं कि आप इसका मतलब निकालने की कोशिश करते हैं। जानिए होली से संबंधी सपने देखना का क्या है सही मतलब।

होली खेलते हुए देखना

अगर आप सपने में दूसरों को होली खेलते हुए देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। स्वपन शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना देखने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। इतना ही नहीं जिन लोगों की शादी नहीं हुई हो और वो इस तरह के सपने देखते हैं तो समझा जाता है कि उन्हें जल्द ही पार्टनर मिलने वाला है।

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को ही होली खेलते हुए देखता है तो उसे सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इस तरह का सपना अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना देखने का मतलब है कि आने वाले समय में किसी से आपका वाद-विवाद हो सकता है।

रंगों के अनुसार होली खेलने वाले सपनों का अर्थ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति किसी एक रंग से होली खेलता या देखता नजर आ रहा है तो इसका भी शुभ या अशुभ अर्थ हो सकता है। जानिए किस रंग से खेलने से क्या होता है सपनों का अर्थ।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग खुशी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति इस रंग से खेलते या फिर दूसरों को खेलते हुए देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में कोई गुड न्यूज मिलने वाली है।

लाल रंग से होली खेलने का अर्थ

अगर सपने में लाल रंग से होली खेलते या फिर किसी और को खेलते हुए देखते हैं तो आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वरना भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

पीला रंग

अगर व्यक्ति सपने में होली के दिन पीले रंग से खेलता है या फिर देखता हैं तो समझ लें कि आने वाले समय में उसके ऊपर कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है जो नौकरी, बिजनेस या फिर परिवार से संबंधित हो सकती हैं।

काले रंग से होली खेलना

अगर सपने में कोई व्यक्ति काले रंग से होली खेलता देखते है तो यह अशुभ माना जाता है। इस रंग का मतलब है कि आने वाले समय में आपको किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।


Next Story