धर्म-अध्यात्म

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को इन खास मंत्रों का करें जाप...

Subhi
20 March 2021 4:56 AM GMT
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को इन खास मंत्रों का करें जाप...
x
आज शनिवार है और यह दिन कर्मो के अनुसार फल देने वाला देव शनिदेव को समर्पित है।

आज शनिवार है और यह दिन कर्मो के अनुसार फल देने वाला देव शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा की जाती है। इन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही शनिदेव फल देते हैं। वे अच्छों के साथ अच्छे और बुरों के साथ बुरे हैं। मान्यता है कि अगर शनिदेव किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं तो उन्हें राजपाठ हासिल हो जाता है। वहीं, जिन लोगों पर शनिदेव की वक्र दृष्टि होती है वह राजा से रंक बन जाता है। ऐसे में अघर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको शनिवार के दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के हर कष्ट खत्म हो जाते हैं। आइए पढ़ते हैं शनिदेव के मंत्र।


शनिवार के मंत्र:

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु न:.

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नम:.

कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:.

सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:..

शनि का तंत्रोक्त मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:

ऊं कृष्णांगाय विद्महे रविपुत्राय धीमहि तन्न: सौरि: प्रचोदयात

कर रहे हैं शनिदेव की पूजा को तो इन बातों का रखें ख्याल:

जब भी आप शनिदेव की पूजा करें तो ध्यान रहे कि आप शनि की मूर्ति के समक्ष न हो।

जिस मंदिर में शनि शिला के रूप में स्थापित हों उसी मंदिर में उनकी पूजा करनी चाहिए।

शमी के या पीपल के वृक्ष की आराधना प्रतीक रूप में करनी चाहिए।

शनि देव की पूजा करते समय उनके सामने दीपक जलाएं। तेल चढ़ाकर उसे बर्बाद न करें।


Next Story