धर्म-अध्यात्म

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर जरूर करें ये उपाय, जाने पूजा विधि

Subhi
13 Nov 2020 3:18 AM GMT
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली पर जरूर करें ये उपाय, जाने पूजा विधि
x
दिवाली आने ही वाली है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हर कोई दिवाली की तैयारियों में लगा हुआ है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिवाली आने ही वाली है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हर कोई दिवाली की तैयारियों में लगा हुआ है। दिलाली को दीपों का महापर्व भी कहा जाता है। इस दिन विशेष पूजा की जाती है और मां लक्ष्मी का प्रसन्न किया जाता है। दिवाली में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ही उपाय बताए गए हैं जिनकी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के 7 उपाय:

दिवाली के दिन घर की चौखट की जरूर सजाएं। मुख्य द्वार पर तोरण, फूल, रंगोली आदि बनाएं। घर में रोशनी रखें।

इस दिन घर में पोंछा लगात समय पानी में चुटकी भर नमक डाल दें। इसके बाद ही पोंछा लगाएं। इसके बाद ही पूजा करें। घर में चारों तरफ सुंगधित वातावरण होना चाहिए।

तोरण का धार्मिक महत्व है। इसे बेहद शुभ माना गया है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर रहती है। यह तोरण फूल व आम या अशोक के पत्ते के ही होने चाहिए।

घर अच्छे से साफ होना चाहिए। मुख्य द्वार के बाहर कूड़ा या अन्य गंदा सामान नहीं होना चाहिए। गंदे घर में लक्ष्मी जी प्रवेश नहीं करती हैं।

दिवाली के दिन अपने घर के हर कोने में गंगाजल छिड़कें। इससे वातावरण पवित्र हो जाता है।

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक अवश्य बनाएं। घर की दीवारों पर भी स्वास्तिक बनाना चाहिए। यह मां लक्ष्मी को आकर्षित करता है।

पूजा हमेशा उत्तर दिशा पर लगे आसन पर बैठकर ही करनी चाहिए। मां लक्ष्मी, कुबेर जी की फोटो या मूर्ति को दक्षिण की तरफ रखना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '

Next Story