धर्म-अध्यात्म

धन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए जरूरी ध्यान रखें ये बातें

Tara Tandi
7 July 2021 5:45 PM IST
धन से संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए जरूरी ध्यान रखें ये बातें
x
आज के समय में बिना धन के कुछ भी कर पाना संभव नहीं है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज के समय में बिना धन के कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। हर छोटी मोटी जरूरतों के लिए धन की जरूरत पड़ती है। इसी के साथ बुरे समय के लिए भी धन की बचत करके रखना जरूरी होता है। क्योंकि कब कैसा समय आ जाये ये कोई नहीं जानता। चाणक्य ने अपनी नीतियों में धन से संबंधित कई जरूरी बातें बताई हैं जिसे अपनाने से व्यक्ति की पैसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

चाणक्य नीति कहती है कि धन का इस्तेमाल बेहद ही सोच समझकर करना चाहिए। जो व्यक्ति बुरे कार्यों में धन खर्च करता है उसके धन का नाश हो जाता है। कभी भी बेईमानी से धन प्राप्त करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा धन व्यक्ति के जीवन का सुख चैन छीन लेता है। मां लक्ष्मी भी उन्हीं पर मेहरबान रहती हैं जो व्यक्ति पैसा सदैव ईमानदारी और सही कार्यों से कमाता है।
चाणक्य नीति कहती है कि इंसान को बुरे वक्त के लिए हमेशा धन की बचत करके रखनी चाहिए। क्योंकि मुश्किल घड़ी में एक धन ही हमारा दोस्त होता है। अगर आपके पास धन है तो मुश्किल से मुश्किल समय आसानी से पार हो जाता है। धन ही व्यक्ति के जीवन में सच्चे मित्र की भूमिका निभाता है। इसलिए इंसान को हमेशा पैसा एकत्र करके रखना चाहिए। यह भी पढ़ें- अपनी मर्जी के मालिक होते हैं मूलांक 7 वाले, MS Dhoni और कैलाश खेर की बर्थ डेट का भी यही है मूलांक


Next Story