धर्म-अध्यात्म

धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न रखने के लिए इन बातों का ध्यान

Gulabi
12 Nov 2021 10:07 PM IST
धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न रखने के लिए इन बातों का ध्यान
x
सफलता की सफलता की कुंजीकुंजी

Safalta Ki Kunji, Motivational Thoughts in Hindi :सफलता की कुंजी कहती है कि जीवन धन की विशेष भूमिका है. विद्वानों ने इसे प्रमुख साधन माना है. शास्त्रों में लक्ष्मी जी को धन की देवी बताया गया है. जब लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, तो जीवन में धन की कमी नहीं रहती है. मान सम्मान में वृद्धि होती है और वैभव भी बढ़ता है.


लक्ष्मी जी को कुछ चीजें पसंद नहीं है. लक्ष्मी जी को स्वच्छता पसंद है. जो लोग स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है. इसके साथ ही कुछ अन्य बातें है जिनका ध्यान रखने से लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है.


क्रोध- सफलता की कुंजी कहती है कि क्रोध करने वालों को लक्ष्मी जी पसंद नहीं करती है. गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने क्रोध को व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु बताया है. क्रोध में व्यक्ति अच्छे और बुरे का अंतर भूल जाता है. आवेश में आकर कभी-कभी ऐसे कदम उठा लेता है जिस कारण उसकी हानि होती है और जीवन भर पछताना पड़ता है.


धन का गलत प्रयोग- सफलता की कुंजी कहती है कि कभी धन का गलत प्रयोग नहीं करना चाहिए. जो दूसरों को हानि पहुंचाने के लिए धन का प्रयोग करते हैं, ऐसे लोगों को लक्ष्मी जी छोड़कर चली जाती है. भविष्य में ऐसे लोगों को कष्ट भी उठाने पड़ते हैं.



बुराई से बचें- सफलता की कुंजी कहती है कि धनवान बनना है और लक्ष्मी जी की कृपा पानी है तो हर प्रकार की बुराई से बचें. बुराई व्यक्ति को गुणों को नष्ट करती है, बुराई का परिणाम हर कीमत पर बुरा ही होता है. इसलिए सफलता पाने के लिए कभी भी गलत और बुरी चीजों का सहारा नहीं लेना चाहिए.


Next Story