धर्म-अध्यात्म

शनिदेव की कृपा पाने के लिए, शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये सामान

Subhi
18 Dec 2021 3:14 AM GMT
शनिदेव की कृपा पाने के लिए, शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये सामान
x
शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा-उपासना करने का विधान है। शास्त्रों में निहित है कि शनिवार के दिन शनिदेव की सच्ची श्रद्धा से भक्ति करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन शनिदेव और हनुमान जी की पूजा-उपासना करने का विधान है। शास्त्रों में निहित है कि शनिवार के दिन शनिदेव की सच्ची श्रद्धा से भक्ति करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन विधिपूर्वक पूजा-पाठ और उपासना करते हैं। हालांकि, शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन कई चीजों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ज्योतिषों की मानें तो शनिवार के दिन कुछ चीज़े भूलकर न खरीदें। अगर इन चीजों की खरीदारी करते हैं, तो शनि देव नाराज हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन से सुख और शांति छिन जाती है। अगर आपको इन चीजों के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

क्या न खरीदें
ऐसी मान्यता है कि इस दिन सरसों तेल नहीं खरीदना चाहिए। इससे शनि देव रुष्ट हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। इसके लिए शनिवार के दिन भूलकर भी सरसों तेल न खरीदें।
ज्योतिषों की मानें तो लोहे से बनी चीज़ें भी न खरीदें। इससे भी शनि देव नाराज होते हैं। इसके बदले में शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके लिए शनिवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को लोहे से बनी चीजें अवश्य दान करें।
शास्त्र में शनिवार के दिन नमक खरीदना भी वर्जित है। अत: शनिवार के दिन भूलकर भी नमक न खरीदें। साप्ताहिक चीजों की लिस्ट बनाकर पहले ही खरीद लें। शनिवार के दिन पीपल वृक्ष को जल का अर्घ्य देना और दीपक जलाना अति शुभ होता है। इससे व्रती की सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूरी होती है।
शनिवार के दिन काले तिल खरीदने की मनाही है। चूंकि शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा काले तिल, सरसों के तेल आदि चीजों से की जाती है। इसके लिए शनिवार के दिन काले तिल खरीदने की मनाही होती है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से सुख का प्रस्थान होने लगता है।

Next Story