धर्म-अध्यात्म

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय

Tara Tandi
17 Jun 2022 5:07 AM GMT
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को करें ये आसान उपाय
x
आज साल 2022 के जून महीने का तीसरा और आषाढ़ मास का पहला शुक्रवार है। दरअसल सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज साल 2022 के जून महीने का तीसरा और आषाढ़ मास का पहला शुक्रवार है। दरअसल सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन लक्ष्मी और वैभव-विलास का दिन माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से विशेष लाभ मिलता है। धन की देवी लक्ष्मी जी की इस दिन विधिवत पूजा करने से भक्तों पर मां की अपार कृपा बरसती है और आपके पास कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती।

धन एक ऐसी वस्तु है जिसके बिना किसी भी व्यक्ति का काम नहीं चलता। धन प्राप्ति के लिए लोग नौकरी, व्यवसाय या व्यापार आदि करते हैं। अनेक लोग धन पाने के लिए बुरे और घृणित कर्म करने से भी नहीं चूकते। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि प्रत्येक व्यक्ति धन लाभ के लिए अपना-अपना तरीका अपनाता है। इसके अलावा लोग लाभ मार्ग प्रशस्त करने तथा हानि से बचने के भी उपाय करते हैं।
आज के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय और टोटके भी किए जाते हैं। इन सभी स्थितियों की उपलब्धि आप टोने-टोटके द्वारा करके अपना जीवन सुखमय बना सकते हैं। यहां हम धन लाभ प्रदायक ऐसे चमत्कारी टोने-टोटकों का उल्लेख कर रहे हैं, जिनके उपयोग से लक्ष्मी का आगमन सरलतापूर्वक हो जाता है
शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay)
- कहते हैं घर में किसी भी समय लक्ष्मी जी आ सकती है लेकिन शाम का समय ऐसा होता है, जिस समय लक्ष्मी जी का आना संभव होता है इसलिए शाम के समय सारे घर की लाइट जला कर पूरे घर में रोशनी कर देना चाहिए।
- कहा जाता है मां लक्ष्मी के समक्ष मोगरे का इत्र अर्पित करना चाहिए और रति और कामसुख के लिए गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए। इसी के साथ देवी लक्ष्मी के सामने केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
- कहा जाता है शुक्रवार के दिन सुबह के समय गो-माता को ताज़ी रोटी खिलाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और आप पर सदेव अपनी कृपा बनाये रखेंगी।
- कहते हैं घर में स्वच्छता का जरुर ध्यान दे क्योंकि इससे माता लक्ष्मी जरुर प्रसन्न होती है और साथ ही कभी शाम के समय घर (Home) में झाडू न लगाए इससे घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है।
इसके अलावा और क्या करें शुक्रवार के टोटके (Shukrawar Ke Totke)
- घर में तुलसी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।
- श्वेत चंदन का तिलक करें।
- पानी में चंदन मिलाकर स्नान करें।
- चांदी का टुकड़ा या चंदन की लकड़ी नदी या नहर में प्रवाहित करें।
- सुगंधित पदार्थ का इस्तेमाल करें।
- संतान प्राप्ति के चाहवान दंपति हरसिंगार का पौधा घर में लगाएं तथा उसको ऐसे सींचे, जैसे अपने छोटे बच्चे की देखभाल करते हैं।
- कहा जाता है शुक्रवार के दिन उस जगह जाए जहां मोर नृत्य करते है और उसके बाद वहां की मिट्टी लाकर एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर पवित्र जगह में रख दें और उसकी रोज पूजा करें धनलाभ होगा।
Next Story