धर्म-अध्यात्म

वास्तुदोष से छुटकारा तो घर में रखें मोरपंख

Tara Tandi
17 May 2023 10:27 AM GMT
वास्तुदोष से छुटकारा तो घर में रखें मोरपंख
x
वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं इसमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हैं जिसे घर में रखने से सुख शांति और समृद्धि आती हैं साथ ही वास्तुदोष का भी निवारण हो जाता हैं।
ऐसे में अगर आप घर के वास्तुदोष से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो मोरपंख से जुड़े उपाय अपना सकते हैं मान्यता है कि मोरपंख के उपाय वास्तुदोष से छुटकारा दिलाते हैं साथ ही साथ घर में सुख शांति व सकारात्मकता का माहौल भी बना रहता हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मोरपंख के आसान उपाय बता रहे हैं।
मोरपंख के आसान उपाय—
हिंदू धर्म में मोरपंख को माता लक्ष्मी और मां सरस्वती से जोड़कर देखा जाता हैं ऐसे में अगर आपके घर की तरक्की रुक हुई हैं तो अपने घर में मोरपंख जरूर रखें। इसके शुभ प्रभाव घर में धन वृद्धि कराते हैं और आर्थिक परेशानियों को दूर करते हैं वही इसके अलावा अगर शादीशुदा जीवन में तनाव बना रहता हैं या पति पत्नी के बीच झगड़े बढ़ते जा रहे हैं तो ऐसे में आप अपने बेडरूम में मोरपंख रख सकते हैं।
मान्यता है कि इससे पति पत्नी के रिश्तों में सुधार होता हैं और घर में सकारात्मकता भी बढ़ती हैं। अगर आप शत्रुओं से परेशान रहते हैं तो ऐसे में आप मोरपंख पर हनुमान जी के सिंदूर से उस शत्रु का नाम मंगलवार या शनिवार की रात्रि लिखकर उसे पूजन स्थल पर रख दें और सुबह उठकर इस मोरपंख को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से शत्रु कमजोर हो जाता हैं।
Next Story