- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Kalsarp Dosh से...
धर्म-अध्यात्म
Kalsarp Dosh से छुटकारा पाने के लिए सावन शिवरात्रि पर करें ये पूजा
Tara Tandi
29 July 2024 7:46 PM IST
x
Kalsarp Dosh ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा है जो कि शिव का प्रिय महीना होता है इस पूरे माह भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है। सावन माह में कई बड़े त्योहार भी पड़ते हैं जिसमे सावन शिवरात्रि को खास माना गया है इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को मनाई जाएगी।
ज्योतिष अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो ऐसे में सावन शिवरात्रि के शुभ दिन पर एक विशेष पूजन कर जातक ग्रह दोष से छुटकारा पा सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी पूजा विधि के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
सावन शिवरात्रि की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार सावन शिवरात्रि 2 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी।
भगवान शिव की पूजा से दूर होगा कालसर्प दोष—
अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है तो ऐसे में उन्हें सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा जरूर करें। कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन उज्जैन के महाकालेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और प्रयागराज में तक्षकेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा, अर्चना और रुद्राभिषेक करने से कुंडली से कालसर्प दोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है। सावन शिवरात्रि के दिन कालसर्पदोष से छुटकारा पाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र, रुद्राभिषेक और भगवान शिव को चांदी के नागों का जोड़ा जरूर अर्पित करें ऐसा करने से कालसर्प दोष से राहत मिल जाती है और जीवन में खुशहाली आती है।
TagsKalsarp Dosh छुटकारा पानेसावन शिवरात्रि पूजाTo get rid of Kalsarp DoshSawan Shivratri Pujaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





