धर्म-अध्यात्म

मौनी अमावस्या पर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Bhumika Sahu
1 Feb 2022 4:29 AM GMT
मौनी अमावस्या पर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
x
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कालसर्प दोष से पीड़ित जातकों का जीवन संघर्ष भरा रहता है। कई जातक ऐसे होते हैं जिनके महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं। कालसर्प दोष के प्रभाव से कुछ जातकों में हीन भावना या निराशा रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कालसर्प दोष से पीड़ित जातकों का जीवन संघर्ष भरा रहता है। कई जातक ऐसे होते हैं जिनके महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं। कालसर्प दोष के प्रभाव से कुछ जातकों में हीन भावना या निराशा रहती है। कई बार इस दोष के चलते धन हानि भी होती रहती है। मौनी अमावस्या पर इस दोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। आज 1 फरवरी को मौनी अमावस्या पर कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय-

1. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद भगवान शिव की विदि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके बाद शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि भगवान शिव की कृपा से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।
2. मौनी अमावस्या के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाना चाहिए और इसकी 108 परिक्रमा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं।
3. मौनी अमावस्या के दिन कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए चांदी के नाग-नागिन की पूजा करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, पूजा के बाद नाग-नागिन के स्वरूपों को सफेद फूलों के साथ नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
4. मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक कराएं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप कम से कम सवा लाख बार किया जाना चाहिए, लेकिन कम से कम 108 बार इसका जाप जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
5. अमावस्या के दिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए। दीपक में केसर की पत्ती डालने से भी लाभ मिलता है।


Next Story