धर्म-अध्यात्म

पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें दीपक का उपाय

Tara Tandi
26 March 2024 8:08 AM GMT
पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें दीपक का उपाय
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा के वक्त दीपक जलाया जाता है जिसे बेहद ही शुभ माना गया है मान्यता है कि दीपक जलाने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है और माहौल में सकारात्मकता आती है इसके अलावा ज्योतिषशास्त्र में भी दीपक से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
दीपक के आसान उपाय
अगर घर में आए दिन क्लेश होता है जिसके कारण परिवार में तनाव बना रहता है तो ऐसे में आप आटे से बना दीपक जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से गृहक्लेश समाप्त हो जाता है और परिवार में एकता बनी रहती है। इसके अलावा अगर आप किसी कानूनी मामले में फंस गए है या फिर इसके कारण परेशानी उठानी पड़ रही है
तो ऐसे में आप रोज मंदिर में गेंहू के आटे से बना दीपक जलाएं इससे आपके अदालती मुकदमों का अंत हो जाएगा और निर्णय पक्ष में ही होगा। किसी विशेष मनोकामना को पूरा करने के लिए आप 11 दिनों तक आटे का दीपक घटते या बढ़ते हुए क्रम में मंदिर में बिना गैप के जलाएं यानी पहले दिन से एक से शुरु करके 11वें दीपक जलाएं इस उपाय को करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
आर्थिक संकट से मुक्ति पाने के लिए मूंग की दाल के आटे से बना दीपक रोजाना जलाएं। इस दीपक को रोज घर के मंदिर में जलाने से घर में सुख संपत्ति और धन दौलत आने के योग बनते हैं। साथ ही आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।
Next Story