धर्म-अध्यात्म

सभी कामनाएं पूर्ण करने के लिए करें इन चीजों से शिव का अभिषेक

Kiran
29 Jun 2023 10:18 PM IST
सभी कामनाएं पूर्ण करने के लिए करें इन चीजों से शिव का अभिषेक
x
सावन का महीना शुरू होते हैं हर तरफ शिव के जयकारे गूंजने लगते हैं। इसी महीने में शिव-पार्वती की शादी हुई थी जिसके चलते शिव को यह महीना अतिप्रिय हैं। सावन के इस पवित्र महीने में की गई शिव की पूजा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करवाती हैं। सभी भक्तगण शिव का अभिषेक कर उनको प्रसन्न करते हैं। लेकिन विशेष कामना की पूर्ती के लिए विशेष अभिषेक किया जाए तो बेहतर परिणाम मिलते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए किस चीज के रुद्राभिषेक से कौनसे काम संपन्न होते हैं इसकी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
- पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से अभिषेक द्वारा योग्य संतान-प्राप्ति होती है।
- सहस्रनाम मंत्रों का उच्चरण करते हुए घृत की धारा से वंश वृद्धि होती है।
- सरसों के तेल से अभिषेक द्वारा शत्रु पराजित होता है।
- रोगों को शांत करने के लिए भगवान शिव का कुशोदक से अभिषेक करें।
- भवन वाहन के लिए दही एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करें।
- धन वृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।
- शर्करा मिलाकर दूध के अभिषेक से जड़बुद्धि विद्वान होता है।
Next Story