धर्म-अध्यात्म

अमीर बनने के लिए इन 5 चीजों को हटाए घर से

Mohammed Raziq
10 Aug 2023 3:40 PM IST
अमीर बनने के लिए इन 5 चीजों को हटाए घर से
x
चीजों को हटाए घर से
आप समाज में कितना सम्मान पाने के हकदार हैं, इसका निर्धारण भी आपका बैंक बैलेंस ही करता है। धन कमाने के लिए जीतोड़ मेहनत की जाती है, लेकिन अफसोस फिर भी अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं होते। कभी आपने सोचा है क्यों? हो सकता है आपके घर में कुछ ऐसा हो जो आपके धन के आगमन से ज्यादा उसके व्यय का जिम्मेदार हैं। आपको शायद यह बात पता ना हो लेकिन घर में कुछ ऐसी अनचाही चीजें आ जाती हैं जिनकी वजह से परिवार को निर्धनता का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो
1. घर में कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करता है और साथ ही निर्धनता को भी आमंत्रण देता है। अगर आपके घर में ऐसा कुछ है तो जल्द से जल्द इसे हटाने का प्रयास करें।
2. शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, लेकिन घर में इसका बनाया हुआ घोंसला नकारात्मक परिणाम देता है। घर के भीतर इसकी मौजूदगी एक अशुभ संकेत है।
3. घर में मकड़ी क जाल बुनना दुर्भाग्य की निशानी है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं और आगे से ऐसा ना हो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
4. घर में टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमों के विरुद्ध है बल्कि ये पूरे प्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है।
5. चमगादड़ का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर में यह प्रवेश कर जाए तो यह दुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है।
Next Story