- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कर्क संक्रांति के बाद...
धर्म-अध्यात्म
कर्क संक्रांति के बाद से बदलेगा समय, कई मुख्य पर्वों के समापन से शुरू होगा चातुर्मास
SANTOSI TANDI
23 Jun 2023 7:33 AM GMT

x
कर्क संक्रांति के बाद से बदलेगा समय,
हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल अधिक मास पड़ रहा है। यानी कि हिन्दू माह में एक महीना ज्यादा है।
अधिक मास पड़ने से कई तरह के बदलाव धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से देखने को मिलेंगे। इन बदलावों की शुरुआत होगी कर्क संक्रांति के साथ।
ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब मनाई जाएगी कर्क संक्रांति और कैसा होने वाला है इसका प्रभाव।
कर्क संक्रांति 2023 की डेट
कर्क संक्रांति 16 जुलाई, दिन रविवार (रविवार को न करें ये काम) को मनाई जाएगी।
कर्क संक्रांति का पुण्य काल: शाम 12 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट
कर्क संक्रांति का महा पुण्य काल: शाम 4 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट
कर्क संक्रांति 2023 का प्रभाव और होने वाले बदलाव
कर्क संक्रांति के साथ ही सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, कर्क संक्रांति से पहले ग्रीष्म संक्रांति पड़ी थी।
ग्रीष्म संक्रांति 21 जून को थी। यानी की साल का वो समय जब दिन और रात एक बराबर होते हैं।
इसके बाद धीरे-धीरे दिन छोटे और रातें लंबी होती जाती हैं। फिर कर्क संक्रांति से बड़े बदलाव नजर आते हैं।
कर्क संक्रांति के बाद से ही बरसात का मौसम आ जाता है। साथ ही, शरद ऋतु और सर्दी का आगमन होता है।
ज्योतिष गणना में आए इस बदलाव को धार्मिक रूप से दक्षिणायन कहा जाता है जो बहुत महत्वपूर्ण समय होता है।
दक्षिणायन के दौरान ही चातुर्मास आरंभ होता है। यानी कि वो 4 महीने जब भगवान विष्णु (भगवान विष्णु के छल) पाताल में निवास करते हैं।
इन चार महीनों में कोई शुभ काम नहीं किये जाते हैं क्योंकि इस 4 माह के अंतराल में भगवान विष्णु चीर निद्रा में होते हैं।
यही कारण है कि चातुर्मास शुरू होने से पहले भारत के कई स्थानों पर धार्मिक पर्व मनाए जा रहे हैं।
उदाहरण के तौर पर, पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है तो पंढरपुर में वारि पर्व मनाया जा रहा है।
कर्क संक्रांति के बाद से यह बदलाव आएंगे जिनका धार्मिक और ज्योतिषीय प्रभाव देखने को मिलेगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story