धर्म-अध्यात्म

31 अगस्त तक का समय इन 3 राशियों के लिए वरदान समान, अचानक होगा भाग्योदय

Subhi
5 Aug 2022 3:39 AM GMT
31 अगस्त तक का समय इन 3 राशियों के लिए वरदान समान, अचानक होगा भाग्योदय
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह की स्थिति में एक निश्चित अवधि के बाद परिवर्तन होता है। अगस्त का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। अगस्त महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह की स्थिति में एक निश्चित अवधि के बाद परिवर्तन होता है। अगस्त का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास है। अगस्त महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। जहां 1 अगस्त को बुध कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं इस महीने शुक्र, सूर्य व मंगल समेत कई ग्रहों का राशि परिवर्तन बाकी है। शुक्र गोचर 7 अगस्त, मंगल राशि परिवर्तन 10 अगस्त और सूर्य गोचर 17 अगस्त को होगा। जानें अगस्त का महीना किन राशियों के लिए लाभकारी-

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए अगस्त का महीना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा होगा। हालांकि इस दौरान काम का बोझ बढ़ने से मानसिक दवाब हो सकता है।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए अगस्त का महीना खुशियों की सौगात ला सकता है। इस माह आपको शुक्रदेव के प्रभाव से सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। हालांकि सेहत का ध्यान रखें।

सिंह- अगस्त महीने में ग्रहों की स्थिति सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ है।


Next Story