धर्म-अध्यात्म

महाकाल के मस्तक में चन्दनरूपी तिलक, किया गया राजा स्वरुप में श्रृंगार

HARRY
21 April 2023 1:43 PM GMT
महाकाल के मस्तक में चन्दनरूपी तिलक, किया गया राजा स्वरुप में श्रृंगार
x
श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से पंचामृत अभिषेक पूजन कर भगवान महाकाल के मस्तक पर चंदन, भांग के साथ मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चन्दन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।

फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।

Next Story