- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- गुरुवार दान: इन 3...
धर्म-अध्यात्म
गुरुवार दान: इन 3 चीजों का करें दान, चमक उठेगी किस्मत और करियर
Tara Tandi
16 July 2026 3:53 PM IST

x
Guruwar ka Daan ज्योतिष नई : गुरुवार के दिन दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, विवाह और धन का कारक माना जाता है। इसलिए गुरुवार के दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से करियर और भाग्य में सकारात्मक बदलाव आने की मान्यता है। खासतौर पर इस दिन इन 3 चीजों का दान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं, वे कौन-सी 3 चीजें हैं।
पीले रंग की वस्तुओं का दान करें
गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। आप चाहें, तो हल्दी, पीले वस्त्र, केले और पीली मिठाई का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है। साथ ही विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। ऐसे में गुरुवार की शाम को इन चीजों का दान लाभकारी हो सकता है।
धार्मिक पुस्तकों का दान करें
गुरुवार के दिन धार्मिक या आध्यात्मिक पुस्तकों का दान करना भी पुण्यदायी माना जाता है। ऐसा करने से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ती है और करियर में भी सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं।
चने की दाल और गुड़ का दान करें
गुरुवार के दिन चने की दाल और गुड़ का दान करना भी बेहद शुभ फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और शुभ परिणाम मिलने लगते हैं। इसके प्रभाव से करियर में उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। इसलिए गुरुवार की दोपहर को आप इन चीजों का दान कर सकते हैं।
श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए
दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।
शांताकारम भुजङ्गशयनम पद्मनाभं सुरेशम।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम।
लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।
ॐ नमोः नारायणाय नमः।
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः।
बीजमंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।
Tagsगुरुवार दान3 चीज दानचमक उठेगी किस्मतकरियरDonate 3 things on Thursdayyour luck and career will shine.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





