धर्म-अध्यात्म

इस अंक वालों को सुखद मिलेगा समाचार, अंक 1 और 3 वालों लिए इस तरह रहेगा यह सप्ताह

Triveni
26 Oct 2020 8:49 AM GMT
इस अंक वालों को सुखद मिलेगा समाचार, अंक 1 और 3 वालों लिए इस तरह रहेगा यह सप्ताह
x
आज से अक्टूबर माह का नया सप्ताह प्रारंभ हो गया है। इस सप्ताह में आपके लिए क्या चीजें खास होने वाली हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज से अक्टूबर माह का नया सप्ताह प्रारंभ हो गया है। इस सप्ताह में आपके लिए क्या चीजें खास होने वाली हैं और आपको किन चीजों ​को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक के सप्ताह के लिए अंक 1 से 3 अंक तक वालों के लिए कैसा रहेगा यह आने वाला सप्ताह, जानते है वास्तुकार विजय कुड़ी से।

अंक: 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: A, I, J, Q तथा Y

स्वामी ग्रह: सूर्य

स्वभाव: दृढ निश्चयी, नेतृत्वकर्ता, ईमानदार।

अंक फल: कुछ वक्त के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचने की जरुरत है। इससे बचने के लिए एक संतुलित बजट बनाकर चलें और अति आवश्यक वस्तुओं पर ही खर्चे करें। इस समय किया गया निवेश आर्थिक हानि प्रदान करेगा। कुछ नए व प्रभावशाली लोगों से संपर्क होने की सम्भावना है।

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: केसरिया

शुभ दिन: रविवार

1 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: बिल गेट्स, मुकेश अम्बानी, रतन टाटा, इंदिरा गाँधी, माइकल जैक्सन।

अंक: 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: B, K तथा R

स्वामी ग्रह: चंद्रमा

स्वभाव: कल्पनाशील, भावुक, रचनात्मक।

अंक फल: कार्यस्थल पर बॉस व अधिकारी काम के प्रति आपकी लगन और रचनात्मकता की प्रशंसा कर सकते हैं। पदोन्नति की सम्भावना भी बन रही है। इस सप्ताह आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा और परिस्थितियों पर अधिक नियंत्रण रख पायेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें और पर्याप्त आराम करने के लिए भी समय निकालें।

शुभ अंक: 25

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ दिन: गुरुवार

2 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: थॉमस एडिसन, महात्मा गाँधी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, राजकुमार हिरानी, ओशो।

अंक: 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ हो)

नाम अक्षर: C, G, L तथा S

स्वामी ग्रह: गुरु

स्वभाव: स्वाभिमानी, साहसी, दूरदर्शी, संकल्पवान।

अंक फल: कोर्ट केस से सम्बंधित मामलों में कुछ अड़चनें सामने आ सकती हैं और मामला लम्बा खिंच सकता है। परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। निजी जीवन की समस्याएं कार्यस्थल पर काम से आपका ध्यान भटकाएंगी। हालाँकि बहुत जल्द ही आप अपनी समस्याओं का हल निकालने में कामयाब हो पाएंगे। तब तक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और इस अवधि में जीवन या करियर से सम्बंधित बड़े निर्णय न लें।

शुभ अंक: 24

शुभ रंग: लाल

शुभ दिन: मंगलवार

3 जन्मांक वाली मशहूर शख्सियतें: स्वामी विवेकानंद, वारेन बफे, रजनीकांत, अब्राहिम लिंकन, युवराज सिंह।


Next Story