धर्म-अध्यात्म

ऐसे दांत वालों को जीवन में नहीं रहती कभी पैसों की तंगी

Subhi
30 Sep 2022 4:02 AM GMT
ऐसे दांत वालों को जीवन में नहीं रहती कभी पैसों की तंगी
x
हाथी के मामले में तो कहा जाता है कि खाने के अलग और दिखाने के अलग दांत होते हैं, उसके दिखाने वाले दांतों को बेशकीमती माना जाता है. मनुष्यों के मामले में स्थिति इससे बिल्कुल अलग है.

हाथी के मामले में तो कहा जाता है कि खाने के अलग और दिखाने के अलग दांत होते हैं, उसके दिखाने वाले दांतों को बेशकीमती माना जाता है. मनुष्यों के मामले में स्थिति इससे बिल्कुल अलग है. मनुष्यों में दांत खाने के काम तो आते ही हैं, ये भविष्य पर भी प्रकाश डालते हैं. आइए जानते हैं स्त्रियों और पुरुषों में यह किस तरह भविष्य बताते हैं.

ऐसी महिलाएं होती हैं सौभाग्यशाली

जिन महिलाओं के दांत नोकदार, एक सीध में और सफेद तथा आपस में मिले हुए हों, वह सौभाग्यशाली होती हैं.

ऊपर और नीचे 16-16 तथा दूध के समान सफेद दांत वाली महिलाएं पति को अधिक प्रिय होती हैं.

बहुत छोटे-छोटे दांत वाली महिलाओं का जीवन दुखदायी होता है.

जिन महिलाओं के नीचे के जबड़े में अधिक दांत हों, उन्हें मां का सुख नहीं मिल पाता है.

भयंकर और टेढ़े दांत वाली महिलाओं का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है.

सफेदी लिए मसूढ़े वाली स्त्रियां तेज होती हैं, वह अपने स्वार्थ के लिए कूटनीति का सहारा भी ले सकती हैं.

अलग-अलग दांत और उनके बीच कुछ दूरी भी हो तो ऐसी महिलाएं धनवान होती हैं.

दांत के ऊपर दांत वाली महिलाएं घर का नेतृत्व करती हैं और परिवार में उनकी स्थिति काफी महत्वपूर्ण रहती है.

चिकने, सटे हुए और सफेदी लिए हुए दांतों वाली महिलाएं राजसी सुख की प्राप्ति करती हैं.

लंबे दांत वाले पुरुषों के पास रहती है यह चीज

लंबे दांत वाले पुरुषों के पास खूब पैसा होता है.

जिनके दांत सीधी रेखा में समान रूप से उठे हुए और चिकने हों तो वह धनवान होता है.

अंदर की तरफ झुके हुए दांत वालों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.

काले व ऊबड़-खाबड़ दांत वाले लोगों का जीवन दुखमय रहता है.

32 दांत वाले पुरुष बहुत भाग्यवान होते हैं और 31 दांत वाले जीवन में सुख भोगते हैं.

30 दांत वाले धनाभाव में रहते हैं और 30 से कम दांत वालों को भी जीवन में अनेक प्रकार का अभाव रहता है.

धीरे-धीरे दांत उखड़ने वाले लोग दीर्घायु होते हैं.

एक दूसरे से अलग दांत वाले पराश्रयी होते हैं.


Next Story