धर्म-अध्यात्म

घर में बांस का पौधा लगाने वाले होते हैं किस्मत वाले

Rounak Dey
8 May 2023 12:25 AM IST
घर में बांस का पौधा लगाने वाले होते हैं किस्मत वाले
x
अपनाएं ये नियम, वरना भुगतेंगे बुरे परिणाम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | क्या आपके घर में भी बांस का पौधा है। अगर हां, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बता दें कि वास्तु शास्त्र और फेंग शुई दोनों में ही बांस के पौधे को काफी प्रमुखता दी गई है।

Vastu Tips: क्या आपके घर में भी बांस का पौधा है। अगर हां, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। बता दें कि वास्तु शास्त्र और फेंग शुई दोनों में ही बांस के पौधे को काफी प्रमुखता दी गई है। दोनों ही शास्त्रों में कहा गया है कि बांस के पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति भाग्याशाली होता है। ऐसे व्यक्ति का दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको बांस के पौधे से जुड़े कुछ नियमों का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर अनर्थ भी हो सकता है।

1.ध्यान रखें, बांस के पौधे को गमेशा गमले में ही लगाएं। यदि इसे जमीन में लगा दिया गया तो यह बहुत बड़ा हो जाएगा। ऐसा होने पर यह शुभ की जगह अशुभ प्रभाव देने लगेगा।

2. घर में बांस का पौधा ज्यादा से ज्यादा 2 से 3 फीट तक की ऊंचाई का ही होना चाहिए। अगर पौधा इससे अधिक बड़ा हुआ तो यह नेगेटिव इफेक्ट देने लगता है।

3. बांस के पौधे को कभी भी घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी, केला, बांस तथा अन्य शुभ पेड़-पौधे लगाने की मनाही है।. वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाने से सबसे अच्छा परिणाम मिलता है। इसके अलावा, आप उत्तर-पश्चिम दिशा में भी इस पौधे को लगा सकते हैं।

5. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में मौजूद बांस का पौधा कभी सूखना नहीं चाहिए। वरना यह घर में रहने वालों के लिए अशुभ परिणाम देता है।

6. जैसे ही बांस का पौधा सूखने लगे, उसपर तुरंत ध्यान देना चाहिए। अगर फिर भी यदि वह हरा-भरा न हो तो उसे हटा कर नया पौधा लगा देना चाहिए।

7. बांस के पौधे को किसी गंदे स्थान पर नहीं लगाना चाहिए। वरन इसे तुलसी और केले के पुष्प के साथ रखना चाहिए।

8. अगर आप चाहें तो इसे ड्राईंग रूम या बेडरूम में भी रख सकते हैं। ऐसा करने आपके घर और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लाएगा।

Next Story