धर्म-अध्यात्म

इन 3 तारीखों में जन्म लेने वाले होते हैं अमीर और खूबसूरत, खर्च करने में हमेशा आगे

Bhumika Sahu
21 Jun 2022 10:28 AM GMT
इन 3 तारीखों में जन्म लेने वाले होते हैं अमीर और खूबसूरत, खर्च करने में हमेशा आगे
x
ज्योतिष की ही एक विधा है अंक शास्त्र यानी न्यमरोलॉजी।

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क। उज्जैन. ज्योतिष की ही एक विधा है अंक शास्त्र यानी न्यमरोलॉजी। ये विधा पूरी तरह से हमारी जन्म तारीख पर आधारित है क्योंकि इसी को जोड़कर हमारा मूलांक, जन्मांक और भाग्यांक निकाला जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी शुक्र है। इसलिए इन तारीखों पर जन्में लोगों पर शुक्र का प्रभाव अधिक देखने को मिलता है। आगे जानिए मूलांक 6 वाले लोगों से जुड़ी खास बातें…

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह सुख-संपत्ति और भौतिक सुविधाओं का स्वामी है। इसी का प्रभाव मूलांक 6 वाले लोगों पर दिखाई देता है। इस मूलांक वाले लोगों के पास धन-संपत्ति की कमी नहीं होती।
2. शुक्र सौंदर्य और आकर्षण का स्वामी भी है, जिसके चलते मूलांक 6 वाले लोग दिखने में काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं। इसी कारण विपरीत लिंग के लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं।
3. पैसा अधिक होने और दिखने में आकर्षक होने के चलते ये लोग भोगी और विलासी प्रवृत्ति के हो जाते हैं। इस वजह से कई बार ये गलत रास्तों पर चल पड़ते हैं।
4. इस मूलांक वाले लोगों को विपरीत लिंग के प्रति यौन आकर्षण स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। कई बार तो ये बिना सोचे समझे किसी भी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।
5. भोगी और विलासी होने के कारण इन्हें पारिवारिक और सामाजिक स्थिति में बदनामी का सामना भी करना पड़ता है। ये लोग अत्यधित खाने पीने और शराब के शौकीन भी होते हैं।
6. इस मूलांक वाले लोग काफी खर्चीले भी होते हैं। और ये खुद पर ही नहीं अपने साथ रहने वाले लोगों पर भी दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं। कुछ लोग इसका फायदा भी उठाते हैं।
7. मूलांक 6 वाले लोगों का या तो खुद का बिजनेस होता है या फिर किसी बड़े पद पर काम करते हैं। राजनीति में भी ये काफी लोकप्रिय होते हैं।
8. कला के प्रति इन लोगों का खासा रूझान होता है, संगीत एवं चित्रकला में ये लोग माहिर होते हैं। ये अपने आपको फिट रखते है और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखते हैं।
9. मूलांक 6 वालों के लिए शुभ रंग हल्का नीला, हल्का गुलाबी, क्रीम रंग होता है। शुभ दिन शुक्रवार होता है। रत्नों में हीरा सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है।
10. शुभ फल पाने के लिए मूलांक 6 वालों को शुक्रवार का व्रत करना चाहिए और देवी महालक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इससे इनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।


Next Story