धर्म-अध्यात्म

बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि वालो को होगा फायदा- नुकसान

Teja
24 April 2022 5:24 AM GMT
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि वालो को होगा फायदा- नुकसान
x
ज्योतिष में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ज्योतिष में बुध देव को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव 25 अप्रैल को राशि परिवर्तन कर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, बुध के राशि परिवर्तन से किसे होगा फायदा- नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल....

मेष राशि- बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा। 26 अप्रैल के बाद नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। 27 अप्रैल के बाद वाहन सुख बढ़ सकता है।
वृष राशि- 26 अप्रैल से वाहन सुख में कमी आ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति भी सचेत रहें। 29 अप्रैल से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।
मिथुन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। 26 अप्रैल के बाद आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं।
कर्क राशि- 25 अप्रैल से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
सिंह राशि- पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। 29 अप्रैल से वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 29 अप्रैल के बाद विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि-
26 अप्रैल के बाद कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। 27 अप्रैल से कला या संगीत से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है।
गुरु कृपा से दिसंबर 2022 तक का समय इन राशियों के लिए वरदान के समान, खूब करेंगे तरक्की
तुला राशि- कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। परिश्रम के सार्थक परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। 25 अप्रैल के बाद कारोबार में निवेश में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ बढ़ेगी। 29 अप्रैल से कारोबार में कुछ बदलाव संभव।
वृश्चिक राशि- 26 अप्रैल से कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं, सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 29 अप्रैल से शोधादि कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन संभव।
धनु राशि- माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। 27 अप्रैल के बाद परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 29 अप्रैल से आत्मविश्वास में वृद्धि। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।
मकर राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। 28 अप्रैल के बाद कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं।
अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए वरदान के समान, खूब होगा धन- लाभ
कुंभ राशि- नौकरी में थोड़े-बहुत विरोध के बाद भी तरक्की के मौके मिलेंगे। 26 अप्रैल से आय की स्थिति सुधरेगी। 29 अप्रैल से मां का सान्निध्य मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि- 26 अप्रैल से कारोबार की स्थिति सुधरेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। 29 अप्रैल से खर्चों में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


Next Story