- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- इस राशि परिवर्तन से...
अपने स्वाभाविक संचरण के क्रम में ग्रह राजा सूर्य देव अपने मित्र ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास आरम्भ होगा और 16 दिसम्बर से 14 जनवरी तक विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त कम हो जाएंगे। पौष कृष्ण पक्ष अष्टमी 16 दिसम्बर 2022 दिन शुक्रवार सूर्यास्त बाद रात में 6:53 बजे सूर्य देव का गोचरीय संचरण मूल नक्षत्र एवं धनु राशि मे प्रारम्भ होगा। इसी के साथ खरमास भी आरम्भ हो जाएगा । इसी कारण विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्तों का अभाव हो जाएगा । धनु राशि में सूर्य देव 14 जनवरी 2023 दिन शनिवार को रात में 2:53 तक रहकर चराचर जगत पर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे और इसी के साथ खरमास समापन हो जाएगा, सूर्य देव अपनी उत्तरायण की यात्रा भी आरंभ कर देंगे। मकर संक्रांति अर्थात खिचड़ी का पावन पर्व संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को प्राप्त होने के कारण रविवार को ही मनाया जाएगा। इस प्रकार लगभग एक महीने 16 दिसम्बर से 14 जनवरी 2022 तक सूर्य देव धनु राशि में गोचरीय संचरण का भारत सहित सभी लग्नों/ राशियों पर निम्न असर पड़ेगा।





